Fashionera.in

Welcome to Fashionera

 
NewsOfworld Nikahpoint FashionEra Buy Domain Website Design Comments

Bookmark This Site     YOGA     NEWS    GIFT   ROSE  DOG  KITCHEN TOILET

Urdu Kahani SongsPedia  

Click here to Join Nikahpoint.com -100% FREE MATRIMONIAL

nus exam 2010 2011 student seating plan | Exams | StudyNation.com
www.studynation.com/study/nus-exam-2010...seating-plan/exam
"JIPMER conducts entrance examination on all India basis and only merit in the Entrance Examination is the criterion for selection to 46 seats (including 20
   

 
शिकारपुर (बुलंदशहर) : गांव अजनारा में एक जाति के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडों में आठ लोगों के घायल होने की खबर है। एक पक्ष की ओर से बीस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया गया है जबकि दूसरा पक्ष रिपोर्ट लिखाने की तैयारी में लगा है।

गांव अजनारा की प्रधान श्रीमती शीला देवी के पति बसपा नेता घूरे सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि गत 26 नवम्बर को उनके परिवार के प्रमोद की बेटी से गांव के ही राजू नाम के एक युवक ने बदतमीजी की थी जिसका गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस कारण आरोपी परिवार के दो दर्जन से अधिक लोगों ने इसी रंजिश के तहत रविवार की रात घर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया जिसमें किशनवती, पिंटू, हीरा सिंह व चरन सिंह आदि घायल हो गए।

बसपा नेता ने दूसरे गुट के बीस लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पता लगा है कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

दूसरी ओर आरोपी राजू के परिवार के लोगों का आरोप है कि दूसरे गुट के लोगों ने उनके घर पर हमला किया जिसमें चार लोगों के चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की है। उनकी तरफ से भी मामले की जांच कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। खबर लिखे जाने तक राजू के परिवार के लोग तहरीर दिए जाने की तैयारी कर रहे थे।

Post Comment