Fashionera.in

Welcome to Fashionera

 
NewsOfworld Nikahpoint FashionEra Buy Domain Website Design Comments

Bookmark This Site     YOGA     NEWS    GIFT   ROSE  DOG  KITCHEN TOILET

Urdu Kahani SongsPedia  

Click here to Join Nikahpoint.com -100% FREE MATRIMONIAL

Funny School Quotes - Funny Quotes - Funny Quotes about
basicjokes.com/dquotes.php?cid=24
When reviewing your notes before an exam, the most important will be illegible. More funny First Law of Applied Terror quotes
   

7 मर्दो से शादी!
विडियो: 7 खून माफ
बताएं
7 मर्दो से शादी!

विशाल भारद्वाज की फिल्म 7 खून माफ में प्रियंका चोपड़ा जिंदगी से लबालब और इश्क से मायूस सुजैना का रोल कर रही हैं, जो प्यार के मामले में खानाबदोश है। सुजैना सात मर्दो से शादी करती है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में इतना अनूठा किरदार पहली बार आ रहा है। इस किरदार को पर्दे पर जीने का मौका पाकर प्रियंका खुश हैं। वे कहती हैं, मैं बहुत लकी हूं कि मुझे 7 खून माफ फिल्म मिली। मुझे विशाल भारद्वाज के साथ दोबारा काम करने का मौका मिला। सुजैना अलग तरह की लड़की है। ऐसी लड़की मैंने आज तक नहीं देखी। यह किसी के जीवन से प्रेरित नहीं है। सुजैना की अपनी दुनिया है। यह काल्पनिक किरदार है, इसलिए इसके साथ हम जो कर सकते थे, हमने किया।

विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म 7 खून माफ रस्किन बांड की शॉर्ट स्टोरी पर आधारित है। इसमें प्रियंका पहली बार पचीस वर्ष की युवती से लेकर साठ वर्ष की वृद्धा के लुक में नजर आएंगी। यह फिल्म सुजैना के जीवन का सफर है। यह सुजैना के सच्चे प्यार की खोज की कहानी है। प्रियंका मानती हैं कि यह किरदार निभाना उनके लिए बहुत मुश्किल था। उनके अनुसार, सुजैना कहती है कि दुनिया के सारे गलत आदमी मेरी ही किस्मत में थे। टफ कैरेक्टर है यह। इसमें मेरे कई लुक हैं। मेरा लुक डिजाइन करने के लिए हॉलीवुड से मेकअप आर्टिस्ट बुलाए गए थे। उन्होंने मुझसे मेरे नानी, मां की तस्वीरें मांगी और उस हिसाब से मेरा लुक बनाया। फिजीकली इसमें मेरा लुक मॉम से प्रेरित है।

जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश, नसीरुद्दीन शाह, इरफान खान, अन्नू कपूर, ऐलेक्जेंडर और विवान शाह ने 7 खून माफ में प्रियंका के सात पतियों की भूमिका निभाई है। प्रियंका ने जॉन अब्राहम से लेकर नील नितिन मुकेश, नसीरुद्दीन शाह और अपने से कम उम्र के नवोदित अभिनेता विवान के साथ अंतरंग दृश्य किए हैं। उनके अंतरंग दृश्यों की काफी चर्चा भी हो रही है। इस बाबत प्रियंका कहती हैं, शादी के बाद क्या स्त्री पति के साथ इंटीमेंट नहीं होती। सुजैना के अपने पतियों के साथ ऐसे दृश्य हैं। मैं आर्टिस्ट हूं और फिल्म करते समय मैं कैरेक्टर में रहती हूं। अपनी सहूलियत के हिसाब से मैं इस तरह के दृश्य करती हूं। मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

7 खून माफ में नसीरुद्दीन शाह, अन्नू कपूर और इरफान खान जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव प्रियंका बांटती हैं, मैं बहुत नर्वस थी। नसीर सर के साथ मैंने शूटिंग के पहले वर्कशॉप की थी। वे अपने आप में एक्टिंग का इंस्टीट्यूशन हैं। इरफान खान के साथ मैंने इस फिल्म का पहला शेड्यूल किया था। तब मेरे कैरेक्टर की उम्र चालीस थी। इस फिल्म का पूरा अनुभव मेरे लिए रोमांचक और यादगार रहा।

विशाल भारद्वाज मानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने दौर की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वे हार्ड वर्किग और समर्पित हैं। प्रियंका के साथ उनका जो रैपो बना है, वैसा रैपो आज तक किसी कलाकार के साथ नहीं बना। अपने निर्देशक से अपने लिए ऐसी बातें सुनकर प्रियंका विनम्रता से सिर नीचे झुका लेती हैं। वे सिर्फ मुस्कुराती हैं और अपने आपको बहुत लकी कहती हैं। 7 खून माफ प्रियंका के करियर की बेहतरीन फिल्म मानी जा रही है। प्रियंका कहती हैं, मैंने बहुत मेहनत की है। मुझे फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया। उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी। इसमें ब्लैक कॉमेडी है। बहुत चूमरस फिल्म है। प्रियंका की इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन उनका मानना है कि इससे फिल्म के बिजनेस पर असर नहीं पड़ेगा। वे कहती हैं, मेरी फिल्म फैशन को भी ए सर्टिफिकेट मिला था, लेकिन वह चली। प्रियंका खुद को आशिक मिजाज मानती हैं। वे दार्शनिक अंदाज में कहती हैं, मैं सबसे प्यार करती हूं। मैं दुनिया के हर शख्स से प्यार करती हूं। पर यह सुनकर अजीब लगता है कि प्रियंका शाहिद कपूर को आज भी अपना सच्चा दोस्त ही मानती हैं। वे कहती हैं, सचमुच, शाहिद मेरे दोस्त ही हैं और कुछ नहीं..। प्रियंका की बात को मानने में कोई बुराई नहीं, क्योंकि लोग कहते आए हैं कि सच्चा दोस्त ही सब कुछ हो सकता है..।

Post Comment