Fashionera.in

Welcome to Fashionera

 
NewsOfworld Nikahpoint FashionEra Buy Domain Website Design Comments

Bookmark This Site     YOGA     NEWS    GIFT   ROSE  DOG  KITCHEN TOILET

Urdu Kahani SongsPedia  
   
गुलावठी, (बुलंदशहर) : नेहरू युवा केंद्र द्वारा गांव देवली स्थित बसंती देवी कन्या इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया।

सोमवार को कालेज कैंपस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी सियाराम वाष्र्णेय, कालेज सचिव चौधरी ब्रह्म सिंह व प्रधानाचार्य डा.मंगलसेन वर्मा ने मां शारदे के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में छात्राओं ने डांस, नाटक, देशभक्ति गीत आदि की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों से जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि सियाराम वाष्र्णेय व चौधरी ब्रह्म सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम संयोजक शिवदेव शर्मा जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र ने अतिथियों का आभार जताया।

 

Post Comment